फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पट्टीदार ने धोखे से पत्नी के नाम करा ली संपत्ति, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिकरीगंज थानाक्षेत्र के बेला बुजुर्ग गांव निवासी जनार्दन तिवारी ने अपने पट्टीदार पर धोखे से दानपत्र और वसीयतनामा लिखवाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। नार्दन तिवारी ने बताया कि उनके पिता के दो पुत्र हैं। रामपुजारी तिवारी और वे स्वयं। रामपुजारी के दो बेटे गया प्रसाद और गिरजेश तिवारी उनकी देखरेख करते हैं। आरोप है कि उनके पट्टीदार कृपाशंकर ने उनकी जमीन पर जबरन जुताई-बुवाई कराई। विरोध करने पर कृपाशंकर ने कहा कि उन्होंने उनकी पत्नी करुणा त्रिपाठी के नाम दानपत्र और वसीयतनामा कर दिया है। जब जनार्दन ने इसका खंडन किया तो आरोपी ने बताया कि यह दस्तावेज उसी दिन खजनी जाकर तैयार कराया गया था, जब वे गोरखपुर साथ गए थे। जनार्दन का कहना है कि कृपाशंकर ने धोखे से उनके हस्ताक्षर करवाकर अपनी पत्नी के नाम जमीन करा ली। बाद में उन्होंने अपने भतीजों को नई वसीयत कर दी और पुरानी को निरस्त करा दिया। साथ ही इस मामले में एसडीएम के समक्ष आपत्ति दाखिल की है। वृद्ध का आरोप है कि जब वे अपनी जमीन की जुताई के लिए गए तो कृपाशंकर ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाप्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले मं दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें