फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में 15 बेड के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी वार्ड का शुभारंभ

Sun, 12 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स में सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में शनिवार को 15 बेड वाले अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी वार्ड का शुभारंभ किया गया। संस्थान के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. हेमंत कुमार ने नए वार्ड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता, स्टैंडिंग एकेडमिक कमेटी की अध्यक्ष प्रो. डॉ. वीना सिंह और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के अतिरिक्त आचार्य डॉ. सौरव केडिया सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह वार्ड पाचन तंत्र एवं यकृत संबंधी बीमारियों के मरीजों को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ देखभाल उपलब्ध कराएगा। इससे पूर्वांचल के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा। नए गैस्ट्रोएंटरोलॉजी वार्ड से मरीजों को समर्पित विशेषज्ञ सेवाएं, बेहतर निगरानी और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें