फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे में पथरा के युवक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के गुलरिहा बाजार में सोमवार दोपहर वन-वे मार्ग पर रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में पथरा थाना क्षेत्र के तिर्कवालिया तिवारी निवासी दानिश (24) की मौत हो गई, जबकि साथी नौशाद घायल हो गया। लोगों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दानिश को मृत घोषित किया।
विज्ञापन

दानिश अपने साथी पिपराइच के समदाखुर्द निवासी नौशाद (19) के साथ सोफा बनाने का काम करता था। सोमवार सुबह दोनों एक ही बाइक से गोरखपुर स्थित एक फर्नीचर शोरूम में ऑर्डर लेने गए थे। दोपहर करीब दो बजे लौटते समय गुलरिहा बाजार में महराजगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस से बाइक की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिया पर मरम्मत कार्य के चलते दो दिन पहले सड़क को एक लेन में वन-वे कर दिया गया था, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ गया था। सपुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें