फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टरों की लापरवाही पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, सील हुआ पैथोलॉजी

Sat, 26 Dec 2020 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सील हुआ पैथोलॉजी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दिव्यांग शिशु पैदा होने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर डॉ. काजल वर्मा से संबंधित सहजनवां का पैथोलॉजी सेंटर सील कर दिया गया है। साथ ही पंजीकरण भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीएम के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर शनिवार को सहजनवां तहसीलदार शशि भूषण पाठक और सहजनवां सीएससी अधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव की मौजूदगी में डॉ. काजल वर्मा से संबंधित पैथोलॉजी सेंटर पर कार्रवाई हुई है।  

गौरतलब है कि गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी देकर छल करने के आरोप में शहर के तीन महिला समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इन आरोपी डॉक्टरों ने विभिन्न जांच रिपोर्टों के आधार पर एक महिला के जिस गर्भस्थ शिशु को पूरी तरह से स्वस्थ बताया, वह शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग पैदा हुआ।
विज्ञापन


शिकायत के बाद सीएमओ ने मेडिकल बोर्ड से जांच कराई तो डॉक्टरों पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद जांच रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी थी। जिसके तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें