- फार्मेसी, एआई और प्री-पीएचडी कोर्स वर्क को मिलेगी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विद्या परिषद की बैठक होगी। इसमें फार्मेसी, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क, चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। उम्मीद की जा रही है कि सभी पाठ्यक्रमों को स्वीकृति मिल जाएगी।
विश्वविद्यालय में इस सत्र से 3 प्लस 1 स्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई होगी। इसको सभी संकायों ने पास कर दिया है। आगामी विद्या परिषद की बैठक में इसको अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इसी सत्र से इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का संचालन पूर्वांचल विकास बोर्ड वाले भवन में होगा।
बैचलर इन फार्मेसी और डिप्लोमा इन फार्मेसी के पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही इंजीनियरिंग विभाग में शुरू होने वाले तीन कोर्स और छह कॉलेजों में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों पर मुहर लग सकती है।