फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तत्काल टिकट के लाइन में रात भर लगते हैं यात्री, सुबह दलालों के होते हैं टिकट कंफर्म

Tue, 28 May 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर ( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर दलालों की गतिविधियां फिर बढ़ गई हैं। कंफर्म टिकट पाने के लिए यात्री जिस तत्काल आरक्षण केंद्र की खिड़की पर लाइन लगाते हैं, वहां सक्रिय ये दलाल आगे की जगह रात में ही कब्जा कर सुबह वहां अपने आदमी खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन


काउंटर खुलते ही इनके दो-तीन टिकट कंफर्म हो जाते हैं। गोपनीय सूचना पर आरपीएफ ने डोमिनगढ़ स्टेशन से सोमवार को एक दलाल को दो आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार भी किया है। उन्हीं से यह पूरा खेल खुला है।

गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और पुणे आदि के लिए कंफर्म आरक्षित टिकट पाने में दिक्कत होती है। लोगों की पूरी उम्मीद तत्काल टिकट पर होती है, लेकिन अब यहां भी दलालों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


स्टेशन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि तत्काल आरक्षण काउंटर के आगे कुछ दलाल रात में ही कोई सामान रख देते हैं, और सुबह वहां उनके आदमी खड़े हो जाते हैं। सुबह 10 बजे के बाद जैसे ही टिकट काउंटर खुलता है, तो वे अपना पर्चा काउंटर पर लगा देते हैं।

टिकट आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होते ही इन्हें कंफर्म टिकट मिल जाता है। इनके बाद दो से तीन लोगों का ही टिकट कंफर्म हो पाता है, तब तक सीटें फुल हो जाती हैं।

आरपीएफ को इसकी गोपनीय सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि निरीक्षक दुर्गेश कुमार, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक अबु फरहान गफ्फार, कांस्टेबल सुनील यादव, राघवेंद्र साहनी व विमलेश कुमार यादव ने डोमिनगढ़ रेलवे आरक्षण केंद्र पर रेल टिकट आरक्षण में दलाली करने वालों की गोपनीय निगरानी की।


सोमवार सुबह 10:50 बजे मनीष कुमार गुप्ता निवासी बी/159 न्यू कॉलोनी माधोपुर थाना तिवारीपुर को दो तत्काल आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता लगा कि ये दलाल यात्री से कंफर्म टिकट दिलवाने के लिए किराए के अलावा एक हजार रुपये अतिरिक्त लेते हैं। डोमिनगढ़ स्टेशन से पहले भी इस तरह का मामला पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें