फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उमस भरी गर्मी से रोडवेज बस अड्डे पर यात्री दिखे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-चिलचिलाती धूप में सामान लेकर बसों तक पहुंचने में छूटे पसीने
विज्ञापन

-बसों के चलने के बाद हवा लगने से मिल रही राहत
-ठंडा पानी, गन्ने का रस व कोल्डड्रिंक पीकर बुझाई प्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उमस भरी गर्मी में रविवार को रेलवे स्टेशन के निकट रोडवेज बस अड्डे पर यात्री काफी परेशान दिखे। चिलचिलाती धूप में ज्यादा सामान लेकर बसों तक पहुंचने में पसीने छूट रहे थे। बस अड्डे पर बस पकड़ने आए यात्री ठंडा पानी, गन्ने का रस व कोल्डड्रिंक पीकर प्यास बुझाते देखे गए। महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चों की भी हालत खराब दिखी।
दोपहर लगभग एक बजे फाजिलनगर के लिए बस पकड़ने आए यात्री बंधू यादव उत्तराखंड से आ रहे थे। रेलवे स्टेशन पर हावड़ा ट्रेन से उतरने के बाद सिर पर सामान लिए बस अड्डे के लिए पैदल ही चल दिए। रोडवेज पहुंचने में उनके पसीने छूट गए। उन्होंने कहा कि धूप इतनी ज्यादा है कि गर्मी के साथ-साथ गला भी सूख गया है। उन्होंने बस अड्डा पहुंचकर सबसे पहले ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। इसके बाद ही बस में स्थान लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही देवरिया के रहने वाले यात्री विजय कुशवाहा रविवार सुबह अपनी बहन को महायोगी गुरु गाेरखनाथ विश्वविद्यालय बालापार में बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दिलाने आए थे। देवरिया जाने के लिए लगभग 1:15 बजे रोडवेज बस अड्डा ऑटो से पहुंचे। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बसों में ज्यादा भीड़ है, बताकर ऑटाे वाले ने हमें दूर ही उतार दिया। वहां से पैदल यहां तक आए हैं। तेज धूप से हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी में होटल का खाना भी नुकसानदायक है। इसलिए फल व फलों का रस पीना ही अच्छा है।
विज्ञापन



बॉक्स में
बस की खिड़की पर बैठने के लिए यात्रियों का रहा जोर

रोडवेज बस अड्डा पर बसों की कमी नहीं थी, परंतु हर यात्री गर्मी में लोगों के बीच बैठना नहीं चाह रहा था। बस की खिड़की पर बैठने के लिए यात्रियों का जाेर रहा। खिड़की खाली नहीं मिलने पर कुछ यात्रियों ने दूसरी बस में बैठना उचित समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें