-ददरी गांव में प्रवेश करते हुए मोड़ पर कार तीन बार पलटी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्लूपार (गोरखपुर)। इलाके के नकईल-ददरी गांव स्थित राप्ती नदी घाट पर बने पीपा पुल से ददरी मार्ग पर पारस साहनी के घर के पास मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
बड़हलगंज इलाके के ददरी गांव निवासी संतोष शाही शनिवार की रात 11बजे देवरिया के रूद्रपुर से कार से पैतृक गांव ददरी जा रहे थे। इस दौरान पीपा पुल से ददरी गांव में प्रवेश करते ही साहनी के घर के पास खड़ंजा रास्ता संकरा होने के कारण मोड़ पर उनकी कार सिंचाई विभाग बंधे के नीचे तीन बार पलटती हुई खाई में जा गिरी।
हादसे में मालिक/ चालक संतोष शाही पुत्र ज्ञान शाही बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। उधर संतोष शाही का कहना है कि पीपा पुल से ददरी गांव के मुख्य मार्ग तक रास्ता संकरा है, रात में गाड़ी मोड़ते वक्त संतुलन बिगड़ गया और कार तीन बार पलटती हुई खाई में गिर गई। शनिवार की दोपहर ही मैं गोरखपुर से देवरिया के छीतही अपनी ननिहाल आया था। वहां से देर शाम पैतृक गांव ददरी आ रहा था। मुझे हल्की चोट आई है, मैं सुरक्षित हूं, कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।