गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म सात पर बुधवार को एक यात्री मुंबई जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफाॅर्म से आगे बढ़ रही थी।
घायल यात्री की पहचान विश्राम मांझी निवासी गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। यात्री मित्र ने बताया कि ट्रेन चलने के दौरान यात्री चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। संवाद