फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रुड़की से आ सकेगा लॉकडाउन की वजह से फंसा हुआ गीडा की फैक्ट्री का इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। अपने जिस इंजीनियर को रुड़की से लाने के लिए गीडा का एक फैक्ट्री मालिक पिछले 10 दिन से परेशान था उसे कमिश्नर के निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से 12 घंटे के अंदर ही पास जारी कर दिया गया। दरअसल आवश्यक श्रेणी के उत्पाद की फैक्ट्री आईवी फ्लुएड्स के इंजीनियर मृणाल नाथ लॉक डाउन होने के समय से ही रुड़की में फंसे हुए हैं। मुख्य इंजीनियर के नहीं होने की वजह से फैक्ट्री में उत्पादन करीब करीब ठप हो गया था। फैक्ट्री मालिक संदीप अग्रवाल अपने इंजीनियर मृणाल नाथ को रुड़की से बुलाने के लिए गीडा के सीईओ से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक गुहार लगा चुके थे। लेकिन इंजीनियर को लॉकडाउन के दौरान रुड़की से बुलाने के लिए पास जारी नहीं हो पा रहा था। बृहस्पतिवार को कमिश्नर सभागार में आयोजित चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान उद्योगपति संदीप अग्रवाल ने कमिश्नर जयंत नार्लिकर के समक्ष अपनी परेशानी रखी। कमिश्नर ने तत्काल उनकी समस्या का समाधान करने का निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया। शुक्रवार को एडीएम एफआर की तरफ से रुड़की में फंसे गीडा के उद्योग के इंजीनियर मृणाल नाथ का पास जारी कर दिया गया। संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जारी पास मेल के जरिए इंजीनियर को भेज दिया गया है। अपने साधन से वो जल्द ही गोरखपुर पहुंच जाएंगे। उनके आने के साथ ही उनकी फैक्ट्री में उत्पादन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें