फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजनीति में कायस्थ समाज की सहभागिता समय की जरूरत

Mon, 25 Dec 2023 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। राजनीति में कायस्थ समाज की सहभागिता समय की जरूरत है। देश, प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर हमारी भागीदारी कम होने से हम लोगों की तमाम समस्याएं और मांगे पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में हमें सचेत होकर सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
यह बातें कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य वक्ता अजय शंकर श्रीवास्तव ने बक्शीपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में आयोजित सम्मेलन के दौरान कही। पार्टी संरक्षक गोरखलाल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश और समाज के लिए जो अविस्मरणीय योगदान दिया है। लेकिन, देश के सभी राजनीतिक दलों ने हम लोगों को छलने का काम किया। हमें अपने अस्मिता और गौरव को फिर से स्थापित करने के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सविता श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव रमन श्रीवास्तव, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के पूर्व अध्यक्ष सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव व संचालन अरविंद श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील, जय श्रीवास्तव, गौतम लाल, देवेंद्र श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें