फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1322 अभ्यर्थियों ने दी सैनिक स्कूल की परीक्षा

Mon, 25 Dec 2023 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। सैनिक स्कूल गोरखपुर व लखनऊ में सत्र-2024-2025 में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए रविवार को लिखित संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। शहर के दो केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1322 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, 71 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शहर के राजकीय जुबिली इंटर कालेज व एडी राजकीय कन्या इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया था। एडी की प्रधानाचार्य किरन तिवारी ने बताया कि एडी में 622 तथा जुबिली में 700 अभ्यर्थी आवंटित थे। उनके केंद्र पर कक्षा छह के लिए पंजीकृत 375 अभ्यर्थियों में से 354 तथा कक्षा नौ के पंजीकृत कुल 247 में से 233 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एडी में 35 व जुबिली में 36 समेत कुल 71 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। बता दें कि प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गत 10 सितंबर से शुरू हुई थी। अंतिम तिथि आगामी 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें