फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण संपन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र

Thu, 23 Jul 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग स्थित साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर में ''''साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल फॉरेंसिक्स'''' विषय पर आयोजित छह सप्ताह का समर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

साइंट टेक्नोलॉजीज, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस, गोरखपुर जोन के सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार के नेतृत्व में 10 जून से संचालित हो रहा था। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स, डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण और साइबर अपराधों की जांच से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देना था।
समापन समारोह में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विमल कुमार और डॉ. बी. शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल और शोध क्षमता को नई दिशा देगा। समारोह में साइबर कमांडो उपेंद्र सिंह, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. पवन मल्ल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें