फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सांसद में उठा हिंदी फिल्मों में देवी देवताओं के अपमान वाले दृश्य का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद ने ऐसी फिल्म बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राज्यसभा सांसद डाॅ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने बालीवुड फिल्मों में हिन्दू धर्म तथा देवी-देवता विरोधी दृश्यों तथा टिप्पणियों का मुद्दा संसद में उठाते हुए सरकार से इस पर कार्रवाई की मांग की है। सांसद बृहस्पतिवार को वे सिनेमैटोग्राफी एक्ट संशोधन अधिनियम -2023 पर अपनी बात रख रहे थे।
विज्ञापन


डा. आरएमडी अग्रवाल ने कहा कि भारतीय फिल्मों में हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। अपमानजनक दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। उन्हाेंने आदि पुरुष, ब्रम्हास्त्र, पीके ओएमजी 1 तथा 2 आदि के दृश्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे निर्माता-निर्देशकों व कलाकारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें