फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मूंगफली से जुए का खेल खेलाकर जालसाजी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्नीचर व्यापारी से हुई थी ठगी, आरोपी के पास से 20 हजार रुपये भी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने मूंगफली से जुआ खेलाकर जालसाजी करने वाले एक युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी ने फर्नीचर व्यापारी पंचम निषाद को ठेका देने के बहाने बुलाया था और एक होटल में ले जाकर खेल के बहाने जालसाजी कर दी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी मुरलीधर यादव पुत्र संतराम यादव थाना गाेला के जंगल सरया बेलवरिया जप्ती का रहने वाला है। मुरलीधर मूंगफली, चना, राजमा या इसी प्रकार के छोटे सामानों से गणित के सम-विषय संख्या के आधार पर लोगों को जुआ खेलाता है। जो व्यक्ति जुआ में दांव लगा रहा है, वह जिस संख्या का चयन करता है, वही संख्या अंतिम में शेष बचती है और वह संख्या पर लगाए गए पैसों को हार जाता है। व्यापारी पंचम को भी आरोपियों ने बुलाकर यही गेम खेलाया और फिर उसे हारा बताकर वसूली करने लगे थे। व्यापारी को लगा कि वह ठगी का शिकार हो गया है तो उसने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें