सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था पर ध्यान दे प्रशासन
आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन क्लास तो चल ही रही है, अब शासन के फैसले के बाद 21 सितंबर के बाद नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन देने की तैयारी चल रही है। शासन-प्रशासन को चाहिए कि सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराए।
विद्यार्थियों के मार्गदर्शन करने के शासन के फैसले के बाद कक्षावार शिक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है। कोशिश होगी कि कोविड गाइडलाइन का नियमित पालन कराते हुए सभी का उचित मार्गदर्शन किया जा सके। छात्राओं के अभिभावकों से भी समय-समय पर बात होगी।