एक हजार लोगों में कागज और जूट के थैले वितरित
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को जागरूकता अभियान के तहत एक हजार लोगों में कागज और जूट के थैले वितरित किए गए। साथ ही उन्हें पॉलिथीन बैग इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई।
पॉलीथिन प्रयोग के खिलाफ अभियान में नगर पालिका कार्यालय से रैली निकालकर नगर में भ्रमण करते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन प्रयोग न करने की सलाह दी गई। अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा ने कहा कि पॉलिथीन प्रकृति, इंसानों व जानवरों के लिए हानिकारक है। छुट्टा पशु इसको खाकर बीमार हो रहे हैं। नालियां पॉलिथीन की वजह से चोक हो जा रहे। इससे पानी निकासी में समस्या आ रही है। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक अनिल गुप्ता, शकील अहमद, विनोद कुमार, मोतीलाल आदि मौजूद रहे। संवाद