-बसों में लगाया जा रहा व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम
-अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित होगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज यात्रियों को पैनिक बटन की सुविधा मिलने वाली है। रोडवेज की नई बसों में इसकी सुविधा है, वहीं जल्द ही पुरानी बसों में यह लगाए जाएंगे। यह यूपी-मार्गदर्शी एप के सहारे काम कर रहा है।पैनिक बटन के लगने से सबसे अधिक सुविधा अकेले सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगी।
रोडवेज अफसरों का दावा है कि दो माह के भीतर यह सुविधा आरंभ कर दी जाएगी। रोडवेज अफसरों का कहना है कि एप के माध्यम से न सिर्फ बस की लाइव लोकेशन मिल सकेगी, बल्कि अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके जरिये कोई भी यात्री इमरजेंसी में मदद ले सकता है। खासतौर से अकेले सफर करने वाली महिलाएं। यह बटन सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा। बटन दबाने से सीधे कंट्रोल रूम में मैसेज जाएगा। सिद्धार्थनगर रोडवेज डिपो में वर्तमान समय में 46 बसें हैं। इसमें 35 से अधिक बसें नई हैं, जिसमें पैनिक बटन लगा है, जबकि पुरानी बसों में भी यह लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रोडवेज बस की लाइव भी यात्री देख पाएंगे। जो उन्हें ट्रेन की तरह बस को भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
वर्जन
रोडवेज में माैजूद सभी नई बसों में पैनिक बटन की सुविधा है। पुरानी बसों में भी लगाए जा रहे हैं। जल्द ही एप के माध्यम से बसों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
-वीके गंगवार, एआरएम
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।