टाड़ा गांव में पहुंचकर सांत्वना देते मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
बड़हलगंज (गोरखपुर)। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि एक समय ऐसा रहा जब प्रदेश सरकार और हरिशंकर तिवारी एक दूसरे के पूरक थे। राजनीतिक अस्थिरता के चलते हरिशंकर तिवारी के बिना प्रदेश में सरकार बना पाना संभव नहीं था। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन दुख की इस घड़ी में वे सदैव तिवारी परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
शुक्रवार को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने परिवार सहित टाड़ा गांव पहुंच पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी और पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व सांसद कुशल तिवारी व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मिलकर ढांढस बधाया। इस दौरान पूर्व विधायक अमरेश पांडेय, डीडीयू विश्वविद्यालय गोरखपुर के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, सपा नेता रजनीश यादव, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुरसरि मिश्र, मेहदावद की सपा नेत्री प्रिया पाठक, देवरिया के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आदि लोगों ने टाड़ा पहुंच कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।