संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बलिदानी मेला एवं खेल महोत्सव छह दिसंबर से शुरू होगा। 25 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ इसका समापन होगा।
सोमवार को अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता महोत्सव की तैयारी के संंबंध में बैठक हुई। आयोजनकर्ता गुरु कृपा संस्थान के संयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि इस महोत्सव के 13 साल पूरे हो गए हैं। छह दिसंबर से से शुरू होने वाले महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा, सनातन ग्रन्थालय, ग्रीनरी हैवन के लोग आयोजन की सफलता के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हैं।
बताया कि 6-8 दिसम्बर को राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर, 09 व 22 दिसंबर को खेल कार्यक्रम, 15 दिसंबर को घोष प्रभातफेरी, 16 दिसंबर को मशाल जुलूस, 17 व 18 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 19 दिसंबर को पुष्पांजलि, स्वरांजलि श्रद्धांजलि, बलिदानी चित्र अभिलेख प्रदर्शनी, 20 दिसंबर को रेत शिल्प और 25 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह होगा।