फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : पहले दिन 341 नए मतदाताओं ने भरे फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- लोगों ने कुल 462 दावे और आपत्तियां दर्ज कराईं, काटे जाएंगे 79 नाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को पहले दिन कुल 462 दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इसमें 341 नए लोगों ने मतदाता बनने का फॉर्म भरा, जबकि 79 लोगों के नाम काटने के आवेदन मिले। इस दौरान 42 लोगों ने संसोधन फाॅर्म भरा। 30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त करने का समय है। इसी दौरान 18 वर्ष उम्र पूरी करने वाले युवा नए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के पास जाकर लोगों ने मतदाता सूची को भी देखा। सभी जगहों पर प्रधान और संभावित प्रत्याशी ज्यादा सक्रिय रहे। वे मतदाता सूची को देखकर नाम नोट करते रहे। कैंपियरगंज, सदर, चौरीचौरा, गोला, खजनी, बांसगांव एवं सहजनवां तहसीलों में लोगों ने बीएलओ के पास फाॅर्म जमा किया। खजनी में सर्वाधिक 89, सहजनवां में 70 एवं चौरीचौरा में 52 मतदाताओं के नाम जोड़ने के फाॅर्म भरे गए, जबकि गोला में सर्वाधिक 38 लोगों के नाम काटने के फाॅर्म प्राप्त हुए। जिले में 1273 ग्राम पंचायतों एवं 202 न्याय पंचायतों में 1822 मतदान केंद्र एवं 4575 मतदेय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत जेएन मौर्य ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से प्राप्त फाॅर्म की जांच होगी। उसके बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने एवं नाम काटने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें