फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में वोटर बनने के लिए अब तक 1.75 लाख आवेदन आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों में वोटर बनने के लिए अब तक 1.75 लाख आवेदन आए
विज्ञापन

गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में जहां माहौल गरमाने लगा है, वहीं वोटर बनने के लिए भी खूब आवेदन आ रहे हैं। एक अक्तूबर से शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक 1.75 लाख लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। इनमें सर्वाधिक युवा हैं, जिन्होंने पिछले पांच साल मेें 18 साल की उम्र पूरा की है। वोटर बनने के लिए युवाओं के आवेदन एक लाख से अधिक हैं।
निर्वाचन कार्यालय (पंचायत) के मुताबिक 12 नवंबर तक चलने वाले मतदाता अभियान में करीब 2.70 लाख वोटर बढ़ने के उम्मीद है। अभी पंचायतों की वोटर लिस्ट में 27 लाख 40 हजार 147 वोटरों के नाम दर्ज हैं। इस दौरान करीब 75 हजार आवेदन नाम काटने के भी आए हैं। सत्यापन के बाद कंप्यूटर में नाम जोड़ने-काटने का काम चल रहा है। 12 नवंबर तक वोटर बनने, नाम कटवाने या संशोधन आदि के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। 29 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

मतपत्रों का हुआ आवंटन, दिल्ली से आएंगे
पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों का आवंटन हो चुका है। प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों में प्रत्येक के लिए 32 लाख 40 हजार मत पत्र आवंटित हो चुके हैं, जो दिल्ली से छपकर अगले महीने तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण का काम चल रहा है। नाम जुड़वाने के लिए लोग उत्साहित हैं। 12 नवंबर तक अभियान चलेगा। उम्मीद है कि इस बार अच्छी संख्या में नए मतदाता जुड़ेंगे।
- राजेश कुमार सिंह, एडीएम फाइनेंस व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें