नामांकन कराने के लिए 12 आरओ व 194 एआरओ नियुक्त
12 ब्लॉकों में निर्वाचन अधिकारी के साथ तैनात किए गए सहायक निर्वाचन अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने 12 निर्वाचन अधिकारियों के साथ कुल 194 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की है।
पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पनियरा ब्लॉक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार, परतावल ब्लॉक में जिला समाज कल्याण अधिकारी वीएन सिंह, घुघली ब्लॉक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सदर ब्लॉक में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, मिठौरा में जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर, सिसवा ब्लॉक में अधिशासी अभियंता जल निगम एके अग्रवाल, निचलौल ब्लॉक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. डीके वर्मा, नौतनवां ब्लॉक में जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव, धानी में क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, फरेंदा ब्लॉक में सहायक अभियंता जल निगम योगेंद्र प्रसाद तथा बृजमनगंज में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अशोक कुमार चौहान को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
ब्लॉकवार इतने तैनात हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी
नामांकन प्रक्रिया में सहयोगी की भूमिका निभाने के लिए पनियरा, परतावल, सिसवा, फरेंदा व नौतनवां में 18-18, बृजमनगंज, घुघली व सदर में 16-16, मिठौरा, निचलौल व लक्ष्मीपुर मेें 20-20 तथा धानी में छह सहायक निर्वाचन अधिकारी को तैनात किया गया है।
इन्हें किया गया है आरक्षित
निर्वाचन अधिकारी के रूप में वाणिज्य कर अधिकारी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग इंडो-नेपाल बार्डर, जिला बचत अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम व सिंचाई खंड द्वितीय तथा नलकूप खंड को आरक्षित रखा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में सभी अधिशासी अधिकारियों व आरईडी के सहायक अभियंता को आरक्षित किया गया है।