फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में जीजा-साले की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

- उरुवा इलाके में हुई घटना, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धुरियापार (गोरखपुर)। उरुवा थाना क्षेत्र के रामपुर सनाथ गांव के पास शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से उरुवा की ओर एक मांगलिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ दो मौत से घर में मातम छा गया। घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, उरुवा थाना क्षेत्र के दुघरा निवासी गुड्डू (22) अपने जीजा गोला के सड़सड़ा निवासी सतेंद्र (28) को लेकर बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान रामपुर सनाथ गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाॅकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान कर घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने पहचान कर ली और फिर चीख पुकार मच गई। समेंद्र की एक साल पहले शादी हुई थी और उसका दो महीने का एक बच्चा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें