फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होने वाले जीजा को प्रेमिका के साथ देखकर युवक आग बबूला, बहन की शादी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सगाई हो चुकी थी, 6 दिसंबर को होनी थी शादी, परिवार वालों ने किया इन्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भटहट। गुलरिहा इलाके के एक गांव में शादी तय होने के बाद युवक को उसकी प्रेमिका संग बगीचे में देखकर होने वाला साला आग बबूला हो गया। बगीचे में जाकर वीडियो बनाने लगा तो मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। उधर, जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भटहट चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के लड़के की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से तय हुई थी। बांसस्थान मंदिर परिसर में दोनों की सगाई हुई। 6 दिसंबर को शादी होनी थी। शुक्रवार दोपहर लड़की का भाई गांव से भटहट आ रहा था। इसी दौरान पिपरी गांव के सामने आयुष विश्वविद्यालय के बगल स्थित बगीचे में अपने होने वाले जीजा को उसकी प्रेमिका के साथ एक पेड़ के नीचे आपत्तिजनक हालत में बैठे देख लिया। मौके पर जाकर जब फोटो व वीडियो बनाने लगा तो दोनों में मारपीट हो गई। जानकारी होने के बाद घरवालों ने शादी तोड़ दी है। उधर, मारपीट के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें