फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैड़लेगंज-फिराक चौक फोरलेन: अतिक्रमण हटाने का काम शुरू, लोग खुद हटाने लगे हैं अवैध कब्जा

Sat, 20 May 2023 05:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

पैजलेगंज से फिराक चौराहे तक बिजली निगम अपने 27 छोटे और बड़े ट्रांसफार्मर हटाएगा। 211 बिजली के खंभों को निर्माण वालों रास्ते से हटाने का काम भी होगा। वहीं, 2.5 किलोमीटर तक सड़क से केबल भी हटेंगे।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक लगने वाले जाम से लोगों को जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। इस सड़क को फोरलेन बनाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। विभाग की तरफ से अतिक्रमण वाली दीवारों को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है। कुछ लोगों ने खुद ही अपने मकान का अतिक्रमण वाला हिस्सा तोड़ना शुरू कर दिया है। कब्रिस्तान और चर्च की दीवार को वहां के प्रबंधन ने खुद ही तोड़वा दिया है। अगले दो दिन तक लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण हटाने की अपील करेगा। इसके बाद काम में और तेजी आएगी।

विज्ञापन


पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक 1.8 किलोमीटर लंबा फोरलेन जनवरी 2024 तक बन जाएगा। 277 करोड़ रुपये की लागत से बनने वादा फोरलेन 25 मीटर चौड़ा होगा। दोनों तरफ पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 18 मीटर होगी। दरअसल, सड़क के आसपास तमाम अस्पताल हैं। कैंट थाना, दीवानी कचहरी और डीआईजी का आवास भी पड़ता है। पैडलेगंज चौराहे से बेतियाहाता चौराहे तक सड़क पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है।

इस सड़क से गुजरना हो तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क पर ठेले-खोमचे वालों से लेकर रिक्शा और टेंपो वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई बार प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। ऐसे में लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक चौड़ीकरण की योजना तैयार की गई। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन हो जाने से यहां लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

20.73 करोड़ रुपये खर्च कर हटेंगे ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे

पैजलेगंज से फिराक चौराहे तक बिजली निगम अपने 27 छोटे और बड़े ट्रांसफार्मर हटाएगा। 211 बिजली के खंभों को निर्माण वालों रास्ते से हटाने का काम भी होगा। वहीं, 2.5 किलोमीटर तक सड़क से केबल भी हटेंगे। निर्माण इकाई का काम शुरू होने के साथ बिजली निगम का काम भी शुरू हो जाएगा।

सड़क चौड़ी होने से व्यापार में होगा फायदा
पहले इतनी भीड़ नहीं होती थी, लेकिन अब सड़क पर अक्सर घंटों जाम लगा रहता। फोरलेन होने से व्यापारियों को काफी फायदा होगा। -शक्ति सिंह, व्यापारी पैडलेगंज।

नाले की ऊंचाई का रखें ध्यान
नाला निर्माण के दौरान जिम्मेदार ऊंचाई का ध्यान रखें। ऐसा न हो कि चौड़ीकरण के दौरान नाला ऊंचा बनाकर छोड़ दिया जाए। इससे सभी को काफी परेशानी होगी। -धीरज दास, निदेशक बीआर हुंडई

सड़क चौड़ी होने से मिलेगी सहूलियत
छात्रसंघ चौराहे के पास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह शहर से होकर बाहर हाईवे पर आने का भी रास्ता है। ऐसे में अगर फोरलेन हो जाएगा तो सभी लोगों को सुविधा मिलेगी। -डॉ. आरके चौहान,  छात्रसंघ

नाला निर्माण होने पर हो सकती है दिक्कत
चौड़ीकरण का काम हो रहा है, बहुत अच्छा है। नाला की ऊंचाई पर खास नजर रखने की जरूरत है। जंहा चौडीकरण का काम हुआ है, वहां यह एक बड़ी समस्या बनी है। -आशीष जायसवाल, पैडलेगंज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें