फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाले में फंसा ओवरलोड ट्रक, बच्चे बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिवारीपुर थाना क्षेत्र के दरियाचक मोहल्ले की घटना, क्षेत्र में हड़कंप
विज्ञापन

गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के दरियाचक मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। निर्माणाधीन नाले में एक ओवरलोड ट्रक फंस गया। उसी समय मोहल्ले के बच्चे स्कूल जा रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद आलम ने बताया कि नाले का निर्माण महीनों से अधूरा पड़ा है। कई जगहों पर नाला खुला छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन मोहल्लेवासियों को परेशानी होती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके बच्चे जैसे ही घर से निकले, उसी समय ट्रक फंस गया। गनीमत रही कि बच्चे कुछ सेकेंड पहले ही वहां से गुजर चुके थे, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। शमशाद ने कमिश्नर अनिल ढींगरा के कार्यालय में नागरिकों के साथ प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने नाला निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने की मांग की। फिलहाल कमिश्नर कार्यालय ने मामले की जांच नगर निगम को सौंप दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को निकलवाकर कब्जे में ले लिया। इस दौरान सहमद अली, अफजल अंसारी, सलीम अहमद, राधेश्याम सेहरा, गौसुल आजम, जमशेद जिद्दी समेत कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें