फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षकों को आज से कैशलेस इलाज की सुविधा, बांटे जाएंगे हेल्थ कार्ड

Wed, 08 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के शिक्षकों को आठ जुलाई से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने जा रही है। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से करेंगे। इसके तहत गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। वहां प्रतीक स्वरूप शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस योजना का लाभ जिले के आठ हजार से अधिक शिक्षकों को मिलेगा। इसके साथ ही रसोइया, शिक्षा मित्र और अनुदेशक भी इस सुविधा के दायरे में शामिल किए गए हैं। योजना के लागू होने के बाद पात्र शिक्षक और कर्मचारी सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी कम होगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में सदर सांसद रवि किशन भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें