फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का प्रदर्शन: अखिलेश यादव हिरासत में...गोरखपुर शास्त्री चौक पर सपा का हंगामा-20 सपाई हिरासत में

Wed, 22 Jul 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक शास्त्री चौक पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली करने व प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन
सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार शाम सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शास्त्री चौक पर 100 से अधिक कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे और सड़क पर बैठकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक शास्त्री चौक पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली करने व प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, नगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, घंटाघर पार्षद जियाउल हक समेत 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सपा स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें