इस केस की ही जांच में पुलिस को पूरे गठजोड़ का पता चला गया। दरअसल, सारा खेल नर्सिंग होम और स्वास्थ्य महकमे के सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत से चल रहा है। दूसरे, पुलिस को कभी कभार एंबुलेंस के बेगारी की जरूरत पड़ती है, इस वजह से वह भी आंख बंद की रहती है, लेकिन इन सब के बीच में गरीब मरीज पिसता है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास की आज सौगात देंगे CM योगी, हेल्थ ATM का भी करेंगे शुभारंभ
जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दो सिपाही, चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई भी कर दी, लेकिन स्वास्थ्य महकमे की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। क्योंकि, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच कमेटी गठित की थी और जिसकी रिपोर्ट नहीं आई है, इस वजह से पुलिस अभी जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर बताते हैं, जांच के आधार पर शामिल पुलिस वालों पर कार्रवाई गई है। दर्ज केस की विवेचना जारी है। पुलिस जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।