फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orange Alert : गोरखपुर में सुबह से चलेगी हीट वेव, शाम तक बारिश की आस

Tue, 20 Jun 2023 10:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में मंगलवार को लू के प्रकोप को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से हीट वेब चलेगी। इसका असर गोरखपुर के अलावा देवरिया में भी रहेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में तेज धूप और गर्मी से मंगलवार शाम तक राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद शाम तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने शाम से बादल छाने और कहीं-कहीं तेज गरज के साथ बारिश की उम्मीद जताई है। इसके बाद लगातार 25 जून तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

विज्ञापन


उधर, मंगलवार को दिन में लू के प्रकोप को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से हीट वेब चलेगी। इसका असर गोरखपुर के अलावा देवरिया में भी रहेगा। लू को देखते हुए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर सजगता बरतने को कहा गया है। हालांकि यह तैयारी तब की जा रही है, जब मौसम विभाग सोमवार शाम से बारिश होने का पूर्वानुमान जता रहा है।

उधर, सोमवार को भीषण गर्मी से से लोगों का बुरा हाल रहा। तीखी धूप के साथ दिन भर चली झुलसाने वाली गर्म हवा से लोग परेशान रहें। दोपहर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह रविवार के मुकाबले (43.7 डिग्री सेल्सियस) करीब एक डिग्री कम रहा। फिर भी तीखी धूप व गर्म हवा से लोग परेशान रहें।
विज्ञापन


सुबह से गर्मी से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे पर गमछा बांधे नजर आए। लू के थपेड़ों व शरीर जला देने वाली धूप से दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा रहा। गर्मी के प्रकोप को देखकर लोग घरों से निकलने में परहेज करते रहे।

इसे भी पढ़ें: भीषण गर्मी से अब देवरिया में 53 लोगों की मौत, शव वाहन-एंबुलेंस की किल्लत, प्रदेश में हाहाकार

24 जून को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं। दिन में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 21 से 25 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लगातार अधिकतर और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 24 जून को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: चार दिन में 137 की मौत से हड़कंप, श्मशान घाट दाह-संस्कार के लिए नहीं मिल रही जगह

रामगढ़ताल के पास जमीन में पड़ीं दरारें
सूरज की तपिश से जमीन जल रही है। आषाढ़ चल रहा है। फिर भी जेठ की जलन बरकरार है। कड़ी धूप से रामगढ़ताल के पास सूखी जमीन में पड़ी दरारें बारिश होने का इंतजार कर रही हैं। आमतौर पर माना जाता है कि 15 जून के बाद बारिश शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक मौसम ने अंगड़ाई नहीं ली है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर टैंकर भेजकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश

हीट वेब से बचाव का समुचित प्रबंध करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम, नगर पंचायतों और जिला पंचायत को पत्र भेजकर सार्वजनिक स्थानों पर टैंकर भेजकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, नदी और तालाबों में पंपिंग सेट के माध्यम से जल संग्रह कराने को कहा गया है।इसके अलावा सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित लोगों के समुचित उपचार करने, बिजली आपूर्ति बहाल रखने के साथ ही पंखा, कूलर और एसी को चलाने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास की आज सौगात देंगे CM योगी, हेल्थ ATM का भी करेंगे शुभारंभ

निशुल्क ओआरएस काउंटर बनाएं
आमजन के लिए चिकित्सालयों में निशुल्क ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन) सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। चौराहों पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक यातायात को मैन्युअल चलाने, नगर निगम के रैन बसेरों में समुचित प्रबंध, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, पशुओं के लिए चारा और पानी का इंतजाम करने के अलावा छायादार स्थल स्थापित करने को कहा गया है। इसके अलावा लू से बचाव के लिए आमजन को सजग करने के लिए प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें