फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबियहवा ओवरब्रिज पर रविवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया। यहां सभी का उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र निवासी ऋषभ (38) पुत्र प्रदीप, प्रताप यादव (35), राहुल कुमार (35) और प्रदीप चौहान (36) के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार के ओवरब्रिज पर पड़े रहने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें