नेशनल हाउस वाइफ-डे (तीन नवंबर) से पहले मंगलवार को अमर उजाला के तीन नवंबर के अंक के गेस्ट एडिटर पैनल से पर्दा उठ जाएगा। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाली गृहिणियों में से ही तीन का चयन होगा, जो दो नवंबर को अमर उजाला कार्यालय में आएंगी।
संपादकीय प्रभारी की तरह संवाददाताओं से बात करेंगी। जो गृहणियां घर-बार संभालती हैं, वे ही तीन नवंबर का अखबार निकालेंगी। गेस्ट एडिटर पैनल के चुनाव के लिए अमर उजाला में कई दिनों तक सवाल-जवाब का दौर चला। इसमें बड़ी संख्या में गृहणियों ने हिस्सा लिया। लकी ड्रॉ के जरिए 25 भाग्यशाली प्रतिभागियों को चुना गया है।
सभी प्रतिभागी मंगलवार दोपहर एक बजे मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आएंगी। सामान्य प्रश्नोत्तरी का जवाब देंगी, फिर निर्णायक मंडल से संवाद होगा। इसके बाद तीन गेस्ट एडिटर का चुनाव किया जाएगा। चार परिवारों (पति-पत्नी) को होटल रेडिसन ब्लू में निशुल्क डिनर का मौका मिलेगा। गृहिणियों से जुड़ी इस मुहिम को सफल बनाने में होटल रेडिसन ब्लू का अहम सहयोग है।
लकी ड्रॉ के जरिए चुनी गईं 25 हाउस वाइफ
- दीपिका जायसवाल जगदीशपुर
- कविता चौधरी बशारतपुर, आरोग्य मंदिर
- श्रद्धा मौर्या अलीनगर
- रुक्मिणी गुप्ता हुमांयूपुर
- अनुराधा त्रिपाठी बेतियाहाता
- पूजा चौरसिया सिंघड़िया
- प्रतिक्षा शुक्ला खजांची
- प्रिया सोनी मालवीय नगर, कूड़ाघाट
- प्रियंका चौरसिया कूड़ाघाट
- प्रीति सिंह गोरखनाथ
- रिंकी वर्मा सूरजकुंड
- राधा जटेपुर, काली मंदिर
- संतोषी सिंह सहारा इस्टेट
- अभिलाषा सिद्धार्थ इंक्लेव, तारामंडल
- नाजिया खान गोरखनाथ
- संध्या गुप्ता रसूलपुर
- मिलन अग्रवाल दुर्गाबाड़ी
- सुषमा मौर्या रुस्तमपुर
- प्रीती अग्रवाल खजांची चौराहा
- अर्चना सिंह विष्णु पुरम
- माधुरी त्रिपाठी गिरधरगंज बाजार, कूड़ाघाट
- आराधना सिंह गायत्रीपुरम कॉलोनी
- प्रियंका कुसम्ही बाजार
- रीना सिंह वृंदावन कॉलोनी
- पूजा लखमानी नेपाल रोड