गगहा। गगहा थाना परिसर में नायब तहसीलदार बांसगांव जिवेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 20 मामले आए। सभी मामले जमीनी विवाद से संबंधित थे। जिसमें से 3 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।
इस दौरान राजस्व अधिकारी बांसगांव ब्रह्मानंद पटेल, रमाशंकर यादव, थाना प्रभारी सूरज सिंह, एसएसआई सुभाष चंद्र पाण्डेय, अनित राय, रूद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सुरेश आनंद आदि लोग मौजूद रहे। संवाद