फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओआरएस पर्चों को मिलेगी प्राथमिकता, मॉकड्रिल में सफल रही 108 सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऑनलाइन पर्चों से मरीजों को राहत, 10 मिनट में नकहा पहुंची एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल पहल कारगर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए ओआरएस पोर्टल से बने डिजिटल पर्चों को अब जिला अस्पताल में प्राथमिकता दी जाएगी। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. राजेश झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे मरीजों को बिना लाइन लगे सीधे डॉक्टर को दिखाने की सुविधा दी जाएगी।

सीएमओ ने बताया कि कोई भी व्यक्ति एक रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर घर बैठे पर्चा बना सकता है। शहर के सभी 23 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से संदर्भित मरीजों को भी ओआरएस पोर्टल से ही पर्चे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेलवे द्वारा नकहा में आयोजित मॉकड्रिल में जिले की 108 एंबुलेंस सेवा ने रैपिड रिस्पांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही 10 मिनट में चार एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सीएमओ ने बताया कि यह निःशुल्क सेवा किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें