फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में साप्ताहिक योग शिविर एवं शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन 15 से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में 15 से लेकर 21 जून तक साप्ताहिक योग शिविर एवं शैक्षिक कार्यशाला आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन गुरु गोरखनाथ योग संस्थान गोरखनाथ मंदिर एवं महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ ने दी। उन्होंने बताया कि 15 जून को कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह करेंगे। जबकि, मुख्य अतिथि गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह। शाम 6 बजे 7.30 बजे तक योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा। 16 जून को प्रात: 5 बजे यौगिक षटकर्म होगा। सुबह 6 से 8 बजे तक योग और प्राणायाम होगा। शाम 5 बजे योग पर व्याख्यान होगा। सायं 6 से 7.30 बजे तक योगाभ्यास और ध्यान की क्रिया होगी। रात्रि 9 से 10 बजे तक सामूहिक चर्चा होगी। इसी तरह 21 जून योग दिवस तक योग शिविर में इसी प्रकार के कार्यक्रम होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें