उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की शैक्षणिक सत्र 2022-23 की परीक्षाओं के लिए अब महज थोड़ा समय शेष बचा है। ऐसे में विद्याथियों को अब जी-जान से पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाना चाहिए। कार्बनिक रसायन तथा अकार्बनिक रसायन के महत्वपूर्ण रासायनिक अभिक्रियाएं परीक्षा के लिए अत्यधिक उपयोगी होती हैं, जिनकी सहायता से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
जुबली इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए समय का प्रबंधन अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। आते हुए प्रश्नों को करते जाएं तथा अन्य प्रश्नों पर बाद में करें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- सभी विषय के विद्यार्थी को अपनी पूर्व तैयारी के आधार पर जो पढ़े गए विषयवस्तु को दोहरा लें।
- जितना पाठ्यक्रम आपने अभी तक पढ़ लिया है या रोज पढ़ रहे हैं उसके छोटे-छोटे बिंदुवार नोट बना लें। अंतिम समय में पूरी किताब पढ़ पाना आसान नहीं होता है।
- छोटे-छोटे नोट पाठ्यपुस्तक में से संबंधित चैप्टर के सारांश में से तैयार किए जा सकते हैं।
- 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रासायनिक समीकरणों एवं उनकी क्रियाविधियों को लिख-लिख कर अभ्यास करना चाहिए।
- कार्बनिक रसायन के नेम रिएक्शन को समीकरण सहित समझे कार्बनिक रसायन में कैसे प्राप्त करेंगे वाले प्रश्नों को विशेष तौर से विशेष रुप से तैयार करें।
- आईयूपीएसी नामकरण को अच्छी तरह से को तैयार करें।
- छोटे-छोटे अंकित प्रश्नों को अच्छी तरह से तैयार करें।