फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ठेले व्यापारियों पर एफआईआर का विरोध

Sat, 10 Feb 2024 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम में मेयर और नगर आयुक्त के साथ व्यापारियों की बैठक में गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने ठेले खोमचे वालों को हटाने से पहले उनको दूसरी जगह व्यवस्थित करने की मांग की। उन्होंने दो दिन पहले ठेले वालों के साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान में असंगठित कारगर संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप मद्देशिया पर दर्ज मुकदमे का विरोध किया। नितिन ने कहा कि ठेले वालों ने किसी सरकारी संपत्ति को नहीं जलाया है, बल्कि अपने ठेले पर प्लास्टिक कैरेट को जला कर सिर्फ अपना विरोध दर्ज किया। स्टील कॉर्नर के दुकान से बर्तन को जब्त करने का भी विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें