फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शासन का बड़ा अधिकारी बता मांगे 15 लाख रुपये, अस्पताल संचालक अब करेगा शिकायत

Mon, 02 Mar 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

अस्पताल संचालक को कॉल करने वाले ने खुद को एक बड़ा अधिकारी बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग की और सीएमओ कार्यालय परिसर में बुलाया। हालांकि, संचालक ने इसकी पुलिस से शिकायत नहीं की है। न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने से कई मरीजों की आंखें निकालनी पड़ीं थीं।
विज्ञापन
कॉल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को शासन स्तर का एक अधिकारी बताकर सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल के संचालक राजेश राय से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को संचालक के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कई बार व्हाट्सएप कॉल आई।

विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को एक बड़ा अधिकारी बताते हुए 15 लाख रुपये की मांग की और सीएमओ कार्यालय परिसर में बुलाया। हालांकि, संचालक ने इसकी पुलिस से शिकायत नहीं की है। न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने से कई मरीजों की आंखें निकालनी पड़ीं थीं।

मामले की जांच मजिस्ट्रेट और सीएमओ स्तर से की गई थी। 28 फरवरी को जांच पूरी होने के बाद अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया और सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। इसी कार्रवाई का हवाला देकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को शासन स्तर का बड़ा अफसर बताकर रुपये मांगे।
विज्ञापन


हालांकि, इस संबंध में संचालक ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। संचालक राजेश राय ने रुपये मांगने की बात स्वीकार की और कहा कि सोमवार को शिकायत करेंगे।

वहीं, सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि अस्पताल संचालक से रुपये मांगने की जानकारी नहीं है। लेकिन हमारे कार्यालय के नाम पर पैसे मांगने वाले के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी गई है और उच्च अधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें