यह है ऑपरेशन शिकंजा
पुलिस पिछले कई महीने से लगातार ऑपरेशन शिकंजा चला रही है। जिसके तहत जिला न्यायालय गोरखपुर में जघन्य अपराधों में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई कर तेजी से मुकदमों का निस्तारण किया गया। हत्या व महिला संबंध अपराधों में प्रभावी प्रयास करते करते हुए मॉनीटरिंग सेल, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, विशेष लोक अभियोजक, संयुक्त निदेशक अभियोजक व पैरोकारों ने प्रभावी पैरवी की। गवाहों को समय से बयान दर्ज कराया और मजबूत साक्ष्य पेश किया।
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि गंभीर अपराध के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस ऑपरेशन शिकंजा के तहत पैरवी कर रही है। कोर्ट में लगातार पैरवी का असर है कि हत्या, दुष्कर्म, दहेज हत्या जैसे मामलों में ज्यादातर आरोपितों को आजीवन करावास की सजा हुई है। आगे भी पुलिस की यह मुहिम जारी रहेगी।