फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में फ्रॉड: खाता खुलवाकर एटीएम से जमा कराए 2500 रुपये, 100 के थे 5 नकली नोट- दो गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि नकली नोट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जिस युवक का खाता खुलवाया गया था, उसे मालूम था कि उसके खाते में नकली नोट जमा किए जाएंगे, लेकिन कमीशन के चक्कर में उसने घटनाक्रम की जानकारी किसी को नहीं दी। पहली कोशिश में ही दोनों आरोपी पकड़ में आ गए। नकली नोट कहां से लाए थे, इसकी जांच पुलिस कर रही है
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ताल थाना पुलिस ने नकली नोट बनाकर उसे एटीएम के जरिये खपाने की साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दूसरे के नाम से बैंक खाता खुलवाकर एटीएम से 2500 रुपये जमा कराए। इसमें 100 रुपये के पांच नोट नकली निकले। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान भगत चौराहा निवासी मुख्य आरोपी आशुतोष त्रिपाठी और रानीबाग बड़गो निवासी अभिषेक शुक्ला के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Trending Videos

घटना 20 मार्च की है। पुलिस के मुताबिक, नकली नोट खपाने के लिए आरोपी आशुतोष त्रिपाठी ने अभिषेक शुक्ला के नाम से खाता खुलवाया। इसके बाद तारामंडल स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में नाबालिग को भेजकर उसने उस खाते में 2500 रुपये जमा कराए।

जमा करते समय एटीएम में लगे सेंसर ने नोटों की पहचान करते हुए 100 रुपये के पांच नोटों को अलग कर दिया। 23 मार्च को जब बैंक के कर्मचारी एटीएम के डिपाजिट कैश से जब रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें पांच नकली नोट मिले।

बैंक ने इसकी शिकायत आरबीआई को ई-मेल के माध्यम से की तो जवाब आया कि दो से तीन नोट होते तो माना जा सकता है कि गलती से किसी को मिले होंगे, लेकिन पांच नकली नोट मिलना संदेह पैदा करता है। आरबीआई का जवाब आने के बाद एक्सिस बैंक तारामंडल के ऑपरेशन हेड ने 25 मार्च को रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी।

थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी आजाद चौक आशुतोष राय को सौंपी गई। जांच शुरू हुई तो जिस खाते में रुपये जमा किए गए, उस युवक की पहचान रानीबाग बड़गो निवासी अभिषेक शुक्ला के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने अभिषेक शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मुख्य आरोपी के रूप में भगत चौराहा न्यू कॉलोनी निवासी आशुतोष त्रिपाठी का नाम सामने आया। पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि उसने कमीशन का लालच देकर अभिषेक के नाम से खाता खुलवाया था।

उसका एटीएम कार्ड और पिन नंबर अपने पास रख लिया था। इसके बाद एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए उसने एक किशोर को कुछ रुपये देकर 2500 रुपये जमा करने को भेजा, जिसमें पांच नोट नकली थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पहली बार नकली नोट को खपाने की कोशिश की थी, लेकिन पकड़ लिए गए।

नकली नोट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जिस युवक का खाता खुलवाया गया था, उसे मालूम था कि उसके खाते में नकली नोट जमा किए जाएंगे, लेकिन कमीशन के चक्कर में उसने घटनाक्रम की जानकारी किसी को नहीं दी। पहली कोशिश में ही दोनों आरोपी पकड़ में आ गए। नकली नोट कहां से लाए थे, इसकी जांच पुलिस कर रही है: निमिष पाटिल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें