फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में दो नए वार्ड शुरू होंगे, बढ़ जाएंगे 50 से अधिक बेड

Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 200 बेड वाले सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक में मरीजों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। ब्लॉक में दो नए वार्ड शुरू करने की तैयारी है। इन वार्डों के संचालन के बाद 50 से अधिक अतिरिक्त बेड उपलब्ध हो जाएंगे। इससे गंभीर मरीजों के इलाज और भर्ती की सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन

सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक में फिलहाल यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी संचालित हो रही है। 200 बेड की क्षमता वाले इस ब्लॉक में अभी सभी बेडों पर मरीजों की भर्ती नहीं हो पा रही है। नए वार्ड शुरू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को विस्तार दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की योजना है कि चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक के सभी 200 बेडों पर मरीजों को भर्ती किया जाए। इससे सुपरस्पेशिलिटी सेवाओं का लाभ अधिक मरीजों तक पहुंच सकेगा।

डॉक्टरों की भर्ती के बाद शुरू होंगी दो और ओपीडी
सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक में ऑन्कोकोलॉजी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी डॉक्टरों की कमी के कारण अभी बंद है। इन दोनों विभागों में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एक से दो सप्ताह में दोनों विभागों की ओपीडी शुरू करने की तैयारी है। चिकित्सकों की उपलब्धता के बाद सुपरस्पेशिलिटी ब्लॉक की सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें