फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सत्संग से ही मनुष्य के जीवन में बदलाव

विज्ञापन
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में आयोजित रामलीला मैदान, मानसरोवर में पांच दिवसीय श्र
विज्ञापन
- रामलीला मैदान में दिव्य ज्योति संस्थान की ओर से श्रीहरि कथा का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मानसरोवर के पास रामलीला मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय श्रीहरि कथा का शुभारंभ सोमवार से हुआ। कथा वाचक आशुतोष ने प्रभु की पावन कथा का गायन करते हुए बताया कि सत्संग से ही मनुष्य के जीवन में बदलाव आता है और मनुष्य वास्तव में मनुष्य बन पाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य तन पाने के बाद भी यदि ज्ञान और भक्ति नहीं है तो वह सच्चे अर्थ में मनुष्य नहीं कहलाता। इसलिए हमारे वेदों में कहा गया है कि मनुष्य बनो-मनुष्य बनो। मनुष्य बनने की कला हमें सत्संग में आने से प्राप्त होती है। सत्संग में ईश्वर का दर्शन होता है, इसलिए सभी को सत्संग में जरूर आने और इसका लाभ उठाने की सलाह दी। प्रभु दर्शन से अपने जीवन और समाज को सही दिशा देने की प्रेरणा मिलती है। कथा के विश्राम पर व्यासपीठ की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर साध्वी शिष्या अनंता भारती, साध्वी भक्ति आभा भारती, स्वामी प्रबुद्धानंद, स्वामी विश्वरूपानंद, पुष्प दंत जैन और बृजेश मणि मिश्र सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें