फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माइक में करंट आने से इकलौते बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्लूपार। बड़हलगंज के कंसासुर गांव में माइक में करंट आने से ओमप्रकाश तिवारी के इकलौते बेटे रुद्र तिवारी (14) की मौत हो गई। घर में आयोजित होने वाले दुर्गा प्रतिमा की तैयारी के लिए चार दिन पहले बैंकाक से परिवार गांव आया था। घर में बच्चा माइक खुद ही लगाने लगा और हादसा हो गया। बेटे की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह नौ बजे रुद्र तिवारी घर में नया खरीद कर रखे माइक को बिजली के बोर्ड में लगाकर बोलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान माइक में करंट प्रवाहित होने से चपेट में आ गया। परिजन उसे बड़हलगंज स्थित दुर्गावती अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सोमवार शाम मुक्तिपथ पर अंतिम संस्कार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें