फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिले में अभी भी नही आई 50 हजार से अधिक कॉपियां

Sat, 21 Mar 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में कुल सात लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है, जबकि अभी भी 50 हजार से अधिक कॉपियां पहुंच नहीं सकी हैं। इससे मूल्यांकन कार्य की समयबद्धता को लेकर चिंता बन गई है। हालांकि, दो दिन बाद मूल्यांकन में तेजी आने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से संचालित यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तीसरे दिन जिले के सभी छह मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य जारी रहा। तीसरे दिन हाईस्कूल की 41,097 व इंटरमीडिएट की 23,574 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इस प्रकार एक दिन में कुल 64,671 कॉपियों की जांच पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 3,763 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन तीसरे दिन केवल 2,403 परीक्षक ही उपस्थित रहे। 1300 से अधिक शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से मूल्यांकन कार्य की रफ्तार लक्ष्य की तुलना में धीमी रही। किरन कुमार आरेतो ने बताया कि कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक और सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने अनुपस्थित परीक्षकों की संख्या बढ़ाने और शेष कॉपियां जल्द केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें