फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitt Bull Attack: गोरखपुर शहर के केवल 15 पालतू कुत्तों का हुआ है रजिस्ट्रेशन, अब नगर निगम लगाएगा जुर्माना

Fri, 15 Jul 2022 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लखनऊ में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अपनी मालकिन को काटकर जान से मार डाला। इस घटना को देखते हुए नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया कि सभी लोग कुत्ते का रजिस्टेशन करवाएं। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 15 कुत्तों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में भले ही हजारों की संख्या में पालतू कुत्ते हैं, लेकिन नगर निगम में मात्र 15 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन है। नगर आयुक्त ने विदेशी कुत्ते पालने वालों को हर हाल में रजिस्ट्रेशन कराने की चेतावनी दी है। कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अपनी मालकिन को काटकर जान से मार डाला। इस घटना को देखते हुए नगर आयुक्त ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 15 कुत्तों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।

विदेशी नस्ल के कुत्ते रखने वालों के लिए कुछ टिप्स

  • कुत्ते को एंटी रैबीज का इंजेक्शन समय से लगवाएं।
  • समय न देने पर कुत्ते हिंसक हो जाते हैं। इसलिए कुत्ते को एक दिन में आधे घंटे का समय अवश्य दें।
  • विदेशी कुत्तों को छोटे घर में न पालें, उन्हें दौड़ने, खेलने के लिए पर्याप्त जगह की आवश्यकता होती है।
  • कुत्ते की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दें।
  • विदेशी कुत्ते की प्रवृत्ति अलग होती है ये जिस जगह के होते है वैसा वातावरण भारत में नहीं मिलता इसलिए इनका खास ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें