फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक: 40 मिनट पहले भेजे जा रहे ऑनलाइन प्रश्नपत्र, कॉपियों का मूल्यांकन भी डिजिटल

Thu, 10 Jun 2021 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने आपदा काल की चुनौती को अवसर में बदला। ईमेल पर स्कैन कर भेज रहे कॉपियां।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल की आपदा को अवसर में बदलते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले प्रश्नपत्र केंद्रों को भेज रहा है। इससे जहां पेपर लीक होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है। वहीं शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा का आयोजन हो रहा है। विभाग ने पिछले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं में इसे प्रयोग के तौर पर लागू किया था। मगर सफलता को देखते हुए इसे जारी रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कोरोना के कारण मार्च 2020 से ही शिक्षण संस्थान बंद चल रहे थे। जिम्मेदारों की मानें तो एकेटीयू की परीक्षा मॉडल से प्रदेश भर के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थाओं में हर साल परीक्षा आयोजित की जाती है। अब इसे पॉलिटेक्निक में भी लागू किया गया है। 

एकेटीयू अपने सेंटर पर ऑनलाइन पेपर एक दिन पहले भेज देता है, जिसे अगले दिन परीक्षा से 40 मिनट पहले कोड के माध्यम से ओपन किया जाता है। परीक्षा से 40 मिनट पहले सेंटर में स्टूडेंट्स की रिपोर्टिंग समाप्त हो जाती है और इसके बाद कोई बाहर नहीं जाता। इन 40 मिनट में सेंटर पर पेपर प्रिंट करके स्टूडेंट्स को बांटा जाता है, जिससे पेपर के बाहर जाने की संभावना न के बराबर होती है।
विज्ञापन

 
राजकीय पॉलिटेक्निक महिला के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना काल में प्राविधिक शिक्षा परिषद की तरफ से ऑनलाइन प्रश्नपत्र भेजा जा रहा है। वहीं कॉपियों का मूल्यांकन भी डिजिटल कराया जा रहा है। सेमेस्टर परीक्षाओं में इसका आयोजन सफल रहा है। पुरानी व्यवस्था के मुताबिक प्रश्नपत्र लेने लखनऊ जाना पड़ता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें