ऑनलाइन रोजगार मेला 28 को, 356 पदों के लिए पांच कंपनियां करेंगी भर्ती
गोरखपुर। कोरोना संकटकाल में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 28 अगस्त को किया जा रहा है। मेले में पांच कंपनियों की ओर से 356 विभिन्न पदों के लिए युवाओं को अवसर प्रदान किया जाएगा। 18-32 वर्ष तक के इच्छुक युवक सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि युवाओं का साक्षात्कार वीडियो कॉल या फोन कॉल के माध्यम से लिया जाएगा। रोजगार मेला से जुड़ी समस्त जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। कंपनियों में आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक है। वहीं मानदेय 8500-12500 रुपये तक होगा।
इन कंपनियों में इतने पदों के लिए भर्ती
एक्सजेंट एक्वा - 69 - एच आर एग्जीक्यूटिव, मल्टी टॉस्किंग एग्जीक्यूटिव, आरटी टेक्निशियन
मगध एग्रोटेक- 60 - फील्ड एग्जीक्यूटिव, क्लस्टर सेल्स ट्रेनर, एग्रीकल्चर अफसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, टेलीकॉलर
कल्याणी सोलर पॉवर- 64- मल्टीटास्किंग एग्जीक्यूटिव, सोलर इन्हेंसर एग्जीक्यूटिव, फील्ड कोआर्डिनेटर, आईटी वर्कर
महर्षि दयानंद वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट- 80- ब्लॉक ट्रेनर
स्मार्ट टच इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड- 83 - हेल्पर, साइट इंचार्ज, प्रोजेक्टर मैनेजर, सुपरवाइजर, स्टोर कीपर