फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : पीजी में प्रवेश के लिए आज आवेदन का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून है। अभ्यर्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीजी प्रवेश समन्वयक प्रो. जीऊत सिंह ने बताया कि एमटेक के 13 पाठ्यक्रमों की कुल 246 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके अलावा एमएससी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) की 30-30, एमसीए व एमबीए की 75-75, एमफार्म फार्मास्यूटिक्स और एमफार्म फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री की 15-15 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

इसी तरह एमएमएमयूटी में जुलाई सत्र 2026-27 में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 15 जून निर्धारित है। इस सत्र में कुल 132 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। अधिष्ठाता प्रो. राजेश यादव ने बताया कि जुलाई सत्र के लिए इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों, विज्ञान (गणित, भौतिकी व रसायन), प्रबंधन और मानविकी के कुल 14 विषयों में प्रवेश लिया जाना है। इनमें विश्वविद्यालय फेलोशिप के साथ 65 और स्ववित्तपोषित/प्रायोजित 67 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन


बीटेक में प्रवेश के लिए 20 जून है आवेदन की अंतिम तिथि
एमएमएमयूटी में बीटेक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। डीन यूजी व स्नातक प्रवेश के समन्वयक प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि आवेदन के साथ ही इस वर्ष सत्यापन की प्रक्रिया भी चल रही है। 22 जून तक सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद 24 से 27 तक अभ्यर्थियों को चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉक करना होगा। पहले चरण के सीट का आवंटन 30 जून को किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें