फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिवचर्चा के दौरान लाउडस्पीकर में उतरा करंट, एक महिला की मौत, चार गंभीर

Mon, 14 Sep 2020 06:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के देईडीहा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में कुछ महिलाएं शिवचर्चा कर रही थीं। इसी बीच लाउडस्पीकर में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आ जाने से सात महिलाएं झुलस गईं। जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


महिलाओं को इलाज के लिए बरहज स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने कुछ महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोमवार को देईडीहा गांव स्थित मंदिर परिसर में सुबह करीब 10 बजे शिवचर्चा के लिए महिलाएं एकत्रित हुईं। बताया जा रहा है कि करीब चार साल से शिवचर्चा का क्रम चलता आ रहा है। शिवचर्चा के दौरान महिलाएं लाउडस्पीकर के जरिए भजन-कीर्तन कर रही थीं।
विज्ञापन


इसी बीच लाउडस्पीकर में करंट उतर जाने के कारण कंचन (36) पत्नी राजेंद्र, इंदू देवी (35) पत्नी जयनारायण, आफता देवी (60) पत्नी रामअवतार, इंद्रावती (55) पत्नी स्व.बिहारी, सुनैना (32) पत्नी विनोद मौर्य, रंजू मौर्या (32) पत्नी भूपेंद्र और अनीता पत्नी सूर्यनाथ झुलस गईं। जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

 

विज्ञापन

नहीं देख सकी बेटे की शादी, तय है रिश्ता

जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंच गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए बरहज स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। रंजू और सुनैना को खतरे से बाहर देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया गया। चिकित्सकों ने चार की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अनीता ने दम तोड़ दिया। जबकि इंद्रावती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसमें अनीता की मौत हो गई।

अनीता की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। वह अपने बेटे को दूल्हा बने हुए नहीं देख पाई। उसके बेटे की शादी तय हो गई थी, जिससे वह काफी खुश थी। अनीता की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां की मौत से बेटी वर्षा, रंजीता और बेटा सुधीर का रो-रो कर बुरा हाल है। सूर्यनाथ की हालत भी काफी खराब है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें